बांदा, सितम्बर 28 -- Banda News: बांदा। शहर के बाबूलाल चौराहा के निकट बिजली थाना संचालित हो रहा है। इसकी बिल्डिंग करीब 85 वर्ष पुरानी है। दशक भर से इस भवन की मरम्मत व पुताई आदि भी नहीं हुई। दस वर्ष पूर्व कंडम घोषित भवन में अधिकारी व कर्मचारी बैठकर ड्यूटी करते हैं। यहां दिन भर में सैकड़ों लोग अपनी समस्या लेकर आते हैं। इसके अलावा इसी भवन में एसडीओ मीटर कार्यालय भी संचालित हो रहा है। अधिकारियों ने इस भवन को कंडम तो घोषित कर दिया और नोटिसें भी भेजी गईं, पर यह खाली नहीं हो सकता। बारिश के समय इसमें कभी भी बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Banda News: राजकीय जिला पुस्तकालय भवन की डराती हैं दरारें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...