Banda News: बिजली की अंधाधुंध कटौती से ग्रामीण उपभोक्ता परेशान
बांदा, सितम्बर 11 -- Banda News: पैलानी। पैलानी तहसील के 33/11 कालेश्वर बिजली उपकेंद्र इन दिनो रोस्टिंग के नाम पर सुबह से रात तक कई बार आपूर्ति बंद किए जाने से उपभोक्ता परेशान है। लाइन मैन शटडाउन लेकर आपूर्ति बाधित करते हैं। जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों में आक्रोश है। कस्बे के आत्म स्वरूप विश्वकर्मा दिनेश शिवहरे रशीद खान संजय सोनी राजा मगरोठिया सुशील पांडे ने बताया कि जहां एक ओर कस्बे में मच्छरों का भीषण आतंक है। वहीं, दूसरी ओर बिजली विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों द्वारा बार-बार की जा रही बिजली कटौती से आम जनमानस परेशान है। उपभोक्ता जब इस विषय की जानकारी पावर हाउस पर बैठे लोगों से करने का प्रयास करते हैं, तो उनका जवाब होता है कि रोस्टिंग चल रही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: सैंता विद्युत उपकेंद्र की मनमानी कटौती से उपभोक्ता परेशान बार-बार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.