बांदा, अक्टूबर 28 -- Banda News: पैलानी। पैलानी के खपटिहा कला के कटरा हार में बिजली आपूर्ति न होने से किसानों में आक्रोश बढ़ गया है। किसानों ने बताया आंधी तूफान में बिजली पोल टूट गए थे, जिससे सैकड़ों बीघा जमीन परती हो गई। समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के एसडीओ ज्ञानेश कुमार, जेई रविशंकर गुप्ता व उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है लेकिन सुनवाई नहीं हुई। किसानों ने बताया अगर पलेवा समय से नहीं हुई तो फसल नहीं बो पाएंगे। किसानों ने बताया विभाग टाल मलोट कर रहा है, हाइड्रा नहीं है खंभे नहीं है जिसके चलते लाइन नहीं चालू होने के कारण हजारों बीघे की जमीन परती पड़ी है। किसान अमित द्विवेदी, राम जी यादव, रामभरोसे प्रजापति, राम सहाय सोनकर, कमलेश शुक्ला, दीपक सिंह, कल्लू कछवाह, रामकिशोर सिंह आधा सैकड़ा किस पलेवा के लिए परेशान है लेकिन विद्युत ...