बांदा, अगस्त 20 -- Banda News: पुनाहुर। ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को सुचारू एवं निर्बाध बनाए रखने की दिशा में ग्रामीण क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनीश पाण्डेय की अगुवाई में उपजिलाधिकारी अतर्रा तथा एसडीओ विद्युत, अतर्रा डिवीजन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिसण्डा उपकेंद्र से निकलने वाले अतर्रा फीडर की विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इसमें जर्जर विद्युत तारों को बदलने, मशीन को स्थायी रूप से स्थापित करने, विद्युत खम्भों के बीच की अधिक दूरी को कम करने तथा कुछ गांवों को अतर्रा उपकेंद्र से जोड़ने की मांग की गई। एसडीओ विद्युत, अतर्रा डिवीजन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए समस्या के समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...