बांदा, अगस्त 28 -- Banda News: बदौसा। किसानों ने उम्मीद के साथ तिल,मूंग, उर्द आदि फसलें बोई थीं। बारिश की वजह से ये बर्बाद हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा बर्बादी तिल की हो रही है। बदौसा, फतेहगंज के गांवों में खरीफ की कम पानी में पैदा होने वाली फसले मूंगफली, बाजरा , सावा,कोदो ,ज्वार ,तिल , अरहर आदि जल मग्न हो गई हैं। दुबरिया निवासी किसान रत्नाकर सिंह ,जाहिद , बघेलावारी निवासी दादू भाई पटेल ,रक्सा निवासी नरेंद्र पटेल आदि बताते हैं कि लगातार वर्षा अब भारी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Banda News: दुधारू पशुओं के लिए चारा का संकट यह भी पढ़ें- Kanpur News: लगातार बारिश से खेत जलमग्न, तिल-बाजरा समेत खरीफ फसलों का सड़ना शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...