बांदा, जुलाई 27 -- Banda News: बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के दांदौ यमुना नदी पुल के मुख्य मार्ग पर स्थित दादौ घाट पुल के ज्वाइंट का हिस्सा धंस जाने से बड़ा गड्ढा बन गया है। फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट और प्रयागराज को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग है। यहां से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहनों के अलावा ट्रक और बालू से लदे डंपर गुजरते हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही से यह गड्ढा कभी भी बड़े हादसे का रूप ले सकता है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि यमुना पुल के ज्वाइंट में यह गड्ढे सप्ताह भर से है। ऐसे में राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण गड्ढे का आकार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वाहन चालकों को पुल पार करते समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण आरके प्रजापति...