बांदा, जुलाई 14 -- Banda News: बांदा/चित्रकूट। जनपद मुख्यालय में संचालित कई सरकारी दफ्तरों के भवन बेहद जीर्ण-शीर्ण हो गए हैं। दशकों पुराने इन भवनों की छत के प्लास्टर झड़ते हैं तो कहीं दीवारों की बड़ी दरारें कर्मचारियों को डराती हैं। सालों से अधिकारी व कर्मचारी इन जर्जर भवनों के अंदर बैठकर कार्य करते हैं। शासन व प्रशासन स्तर पर कई बार शिकायतें की गईं, पर नए भवन निर्माण की नौबत नहीं आई। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने मंगलवार को विकास भवन समेत कई सरकारी दफ्तरों की पड़ताल की तो हकीकत सामने आई। कर्मचारियों ने बताया कि भवन कभी भी ढह सकता है। काम के समय मन में दहशत रहती है। बारिश के समय तो यहां बैठना ख़तरे से खाली नहीं है। 120 वर्ष पूर्व जर्जर भवन में परीक्षण खंड कार्यालय यह भी पढ़ें- Banda News: मराठाकालीन जर्जर भवन में चल रहा रजिस्ट्री कार्याल...