बांदा, सितम्बर 26 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। जनपद में विदाई की बेला में मानसून अब कहर बरपा रहा है। मूसलाधार बारिश ने न सिर्फ नगर पालिका, प्रशासन और विकास विभाग के दावों की कलई खोली है, बल्कि हर जगह बदइंतजामी जनता पर भारी नजर आई। बारिश में शहर से लेकर गांवों तक जलभराव व कीचड़ ने जिलेवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रिमझिम फुहारें न थमने से पुरानी व जर्जर छतें टपक रही हैं। अंदर व बाहर कीचड़ व जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। स्कूलप रिसर भी पानी से लबालब हैं। रेलवे व बस स्टैंड जाने वाले रास्तों में घुटनों तक जलभराव है। बारिश में करोड़ों रुपये से बनी सड़कें भी जवाब दे चुकी हैं। हाईवे से लेकर शहर व गांवों की सड़कों में भारी गड्ढे हो गए और इनमें पानी भरने से बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: दो दिन से लगातार हो ...