बांदा, सितम्बर 28 -- Banda News: पैलानी। अतिवृष्टि से तबाह ग्रामीण इलाकों में मुआवजे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा है।सोमवार को तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के जसपुरा ब्लॉक अंतर्गत सबादा गांव के पियासी डेरा में आयोजित पीडीए जन पंचायत में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि बारिश से जिन लोगों के घर गिरे हैं और जिन किसानों की तिल व मूंग की फसल बर्बाद हुई है, उनका तत्काल सर्वे कराया जाए।उन्होंने प्रभावित परिवारों और किसानों को मुआवजा देने की मांग की।निषाद ने कहा कि अतिवृष्टि ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।कई परिवारों के सामने घर बचाने और फसल बचाने का संकट खड़ा हो गया है।ऐसे समय में सरकार को कागजी कार्रवाई में समय गंवाने के बजाय मौके पर सर्वे कराकर पीड़ितों को राहत देनी...