Banda News: बारिश के बाद हुआ दलदल, निकलने में हो रही परेशानी
बांदा, जुलाई 8 -- Banda News: पैलानी। चिल्ला थाने का बंबिया तिंदवारी मार्ग जहां पहली ही बारिश में गांव के मुख्य मार्ग की पोल खुल गई है। एक किलोमीटर का यह मार्ग बगिया से होते हुए बंबिया गांव तक जाता है और यह गांव का मुख्य मार्ग भी ही है जो पहली ही बारिश में पानी से लबालब भरा है। इससे ग्रामीणों का आवागमन का रास्ता बंद हो गया है लोग कीचड़ भरे रास्ते में घुटनों तक पानी में निकलने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों की शिकायतें गांव के ही ललित, मनोज, जीतू ने बताया कि यह गांव का मुख्य सीसी मार्ग है, जिसमें जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं जिससे गुजर कर कई बार लोग चोटिल हो चुके हैं। तिंदवारी ब्लाक के उच्च अधिकारियों से कई बार ग्रामीणों ने वर्षों से खराब पड़े इस मार्ग को बनवाए जाने की मांग कर चुके हैं परंतु आज तक यह मार्ग नहीं बनाया गया जिसका नतीजा आज ग्रामीण इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.