Banda News: बामदेश्वर मंदिर में शुरू हुआ रंग-रोगन
बांदा, जुलाई 27 -- Banda News: बांदा। शहर के दक्षिणी छोर पर केन नदी किनारे पहाड़ स्थित बामदेश्वर मंदिर में सावन माह के लिए सफाई व रंगाई पुताई का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। करीब एक हजार फीट ऊंचाई पर पहाड़ की गुफा में स्थापित भगवान शिव लिंग के दर्शनों को यहां सावन माह में हजारों भक्तों की भीड़ जुटती है। सोमवार से ही यहां सीढ़ियों की सफाई व धुलाई, मंदिर के गुबंदों पर रंग-रोगन आदि का कार्य कराया जा रहा है। मंदिर के पुजारी पुत्तन तिवारी ने बताया कि गुरुवार से पहले मंदिर की साज-सज्जा का काम पूरा किया जाएगा। महिला भक्तों की सुरक्षा के लिए बैरीकेडिंग आदि की जा रही है। यह भी पढ़ें- Banda News: 130 सफाई कर्मी साफ करेंगे शहर सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराया जा रहा है। सीढ़ियों से लेकर ऊपर तक करीब 26 कैमरे लगाए गए हैं। मुख्य सड़क से मंदिर तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.