Banda News: बाढ़ से जिला मुख्यालय से 20 गांवों का संपर्क टूटा
बांदा, अगस्त 31 -- Banda News: पैलानी। क्षेत्र के नांदादेव-पडोहरा, गौरीकलां-अमारा रपटे पर चंद्रावल नदी का पानी उफान मार रहा है। सिंधनकला-तुर्री नाला पर केन नदी का पानी रपटे के ऊपर करीब चार फीट चल रहा है। इस वजह से क्षेत्र के 20 गांवों का संपर्क तहसील व जिला मुख्यालय से कट गया है। सोमवार को चंद्रावल नदी के जल स्तर में थोड़ी गिरावट आई, जिसके चलते ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। एसडीएम पैलानी भूपेंद्र सिंह ने बाढ़ क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर मौके की स्थिति का जायजा लिया। रपटों के ऊपर चल रही नावों के नविको को सावधान किया। कहा कि जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और लोगों को सपोर्ट लाइफ जैकेट के साथ ही नदी पार कराएं। यह भी पढ़ें- Banda News: नवागत तहसीलदार महेंद्र गुप्ता ने संभाला चार्ज नाव के ऊपर भारी वाहनों को ले जाने से परहेज करें।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.