बांदा, अक्टूबर 19 -- Banda News: बबेरू। कस्बे के मां मढ़ी दाई व अद्धभुत शिव मंदिर सहित सभी देवी पंडालों में नवरात्र के अंतिम दिन दर्शनाथियों की भीड़ उमड़ी। नवमी पर दिन जगह-जगह कन्या भोज व भंडारा में श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। तिंदवारी रोड, नई तहसील, कमासिन रोड, पुरानी तहसील, अतर्रा रोड, औगासी रोड, मरका रोड में जगह-जगह स्थापित देवी पंडालों देवी दुर्गा के अद्भुत स्वरूपों के दर्शन हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थापित देवी प्रतिमा पंडालों पर कन्या भोज व भंडारे हुए। यमुना नदी किनारे बाकल की जोगनी माता मंदिर में श्रदालुओं की पूरे दिन भीड़ रही। यहां नौ दिन तक चले मेलें दूर-दराज से लोग पहुंचे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: नवमी पर देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब उधर, रावण मैदान में दुर्गा समिति की ओर से कन्या भोज कराया गया। इस मौके...