बांदा, अगस्त 21 -- Banda News: बांदा। शहर के बाहर बाईपास रोड इस समय आवारा पशुओं का ठिकाना बना है। शाम को चार बजे से ही खेतों से चरने के बाद सड़क के बीचोबीच बैठ जाते हैं। बाईपास से पूरे दिन ट्रक, बस सहित कार व बाइकें गुजरती हैं। कई जगह अंधे मोड़ भी हैं। गुरुवार को पड़ताल में यहां बबेरू बाईपास चौराहे से महोखर बाईपास तक सैकड़ों आवारा पशु सड़क पर घूमते व बैठे मिले। पल्हरी बाईपास चौराहा निवासी निखिल चौरसिया ने बताया कि सड़क सूखी होने के कारण ज्यादातर जानवर यहीं बैठते हैं और बाइक सवार टकाकर गिरकर घायल होते हैं। पुलिस व प्रशासन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...