Banda News: बाईपास के पास पानी भरे गड्ढे में मिला युवक का शव
बांदा, अगस्त 14 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा बाईपास के पास पानी से भरे गड्ढे में एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त गोरेलाल निषाद पुत्र रामचंद्र निवासी मरौली के रूप में हुई है। शुक्रवार दोपहर को कनवारा बाईपास के पास एक गड्ढे में मिला है। बताया जा रहा है कि बीते दिन उसने जमकर शराब पी थी। बाइक से यहां से गुजर रहा था, जिससे वह शायर बाथरूम आदि करने के लिए रूका है। इसी दौरान वह फिसलकर गड्ढे में चला गया है। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का कोई आरोप नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.