बांदा, अगस्त 19 -- Banda News: नरैनी। कालिंजर थाना क्षेत्र अंतर्गत तरहटी कालिंजर निवासी 22 वर्षीय चुन्नीलाल पुत्र बब्लू बाजार से समान ले कर घर जा रहा था, रास्ते में बरसात के कारण सड़क पर फिसलन होने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...