बांदा, अक्टूबर 9 -- Banda News: बांदा। अतर्रा थाना क्षेत्र के अनथुवा गांव निवासी अनुरूद्व ने बताया कि उसकी 55वर्षीय पत्नी शंकुतला गुरूवार की दोपहर अपने पौत्र योगेंद्र के साथ शुद्वता कार्यक्रम में अरमार गांव जाने के लिए तैयार थी। जैसे ही बाइक में बैठ रही थी। इसी बीच उसे चक्कर आ जाने से वह बाइक से नीचे गिर पड़ी। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने उसकी हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका अपने पीछे एक बेटा तीन बेटी छोड़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...