बांदा, अगस्त 28 -- Banda News: बांदा। बदौसा थाने के तुर्रा अंश कुम्हारन पुरवा निवासी विरेंद्र कुशवाहा ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि वह अपने दोस्त राजेंद्र निवासी पतारी पुरवा अंश बरेहंडा केसाथ जरूरी काम से बाइक पर अतर्रा आया था। तभी हिमांशु कुशवाहा पुत्र राजकिशोर उर्फ रज्जू निवासी जयराम बारी अंश ओरहा बिसंडा रोड रेलवे फाट के पास अपने दो साथियों केसाथ खड़ा था। उसने रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसे व उसके दोस्त को तीनों लोगों ने लात-घूसों से जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने हिमांशु सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...