Banda News: बाइक सवार मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा हमला
बांदा, अक्टूबर 15 -- Banda News: बांदा। नरैनी कस्बे में मेडिकल स्टोर बंद कर बाइक पर घर लौट रहे संचालक पर दो लोगों ने मोटरसाइकिल की चेन व डंडे से हमला कर दिया। उसने सीओ आफिस में घुसकर अपनी जान बचाई। हमलावार धमकाते हुए भाग गए। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नरैनी कोतवाली के बरुआ स्योढ़ा निवासी अजय सिंह पुत्र कृष्ण पाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका नरैनी कस्बे में बांदा रोड पर मेडिकल स्टोर है। पांच अक्टूबर को रात दस बजे वह मेडिकल स्टोर बंद कर पेट्रोल टंकी गया और तेल भराकर बाइक से घर जा रहा था। बरुआ स्योढ़ा मोड़ पर विपिन यादव व उसके साथी ने उसे रोक लिया। बिना कोई कारण दोनों ने गाली-गलौज किया। विरोध करने पर उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। बाइक की चैन और डंडे से हमला करने पर वह बुरी तरह घायल हो गया। हमलावरों ने उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.