Banda News: बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा पर बैठी युवती का मंगलसूत्र छीना
बांदा, अक्टूबर 23 -- Banda News: बांदा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत महोखर चौराहे के पास काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने ई-रिक्शा से घर लौट रही एक युवती के गले से मंगलसूत्र झपटकर छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से तेजी से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। डाडिन पुरवा महोखर निवासी उमाशंकर ने पुलिस को बताया कि 19 अक्टूबर को उनकी बेटी ज्योति परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर कालुकुंआ चौराहे से अपने घर लौट रही थी। शाम के वक्त जैसे ही उनका ई-रिक्शा महोखर चौराहे से लगभग 100 मीटर पहले पहुंचा, तभी पीछे से एक काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक वहां आ धमके। बदमाशों ने ई-रिक्शा के पास आते ही तेजी से झपट्टा मारा और ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.