बांदा, सितम्बर 8 -- Banda News: बांदा। बाइक शोरूम के बेसमेंट में स्थित ऑटो पार्टस की दुकान में आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझानी शुरू की लेकिन धुए से उनका दम घुटने लगा तब ऑक्सीजन सिंलेडर लेकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तक आग पर काबू पाया। तब तक लाखों रुपये का सामान जल गया। कालू कुआं क्षेत्र स्थित मयूर मोटर्स के बाइक शोरूम के बेसमेंट में आशीष अग्रवाल ऑटो पार्टस की दुकान किए हैं। इसी बेसमेंट में बाइकों की सर्विस होती है। शोरूम प्रथम प्लोर पर है। सोमवार रात रात ऑटो पार्टस की दुकान में आग लग गई। धुआं का गुबार उठता देख लोगो में हड़कंप मच गया। सूचना पर दुकान मालिक भी मौके पर पहुंच गया। मामले की जानकारी दमकल कर्मियों को दी गई। सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मी पहुंच आग बुझानी सुरू की। बे...