बांदा, अगस्त 29 -- Banda News: बांदा। थाना कमासिन पुलिस ने बाइक छीनकर फरार हुए एक शातिर एवं हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है । आरोपित के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट, चोरी, लूट, हत्या के प्रयास,धोखाधडी समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं । उप निरीक्षक पारसनाथ ने बताया कि 28 अगस्त देर शाम थाना बबेरू क्षेत्र निवासी समर ने थाना कमासिन पुलिस को सूचना दी गई कि कमासिन स्थित बिजली पावर हाउस के पास एक अज्ञात व्यक्ति उनकी मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गया है । घटना की सूचना मिलते ही थाना कमासिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को बबेरू की ओर से कमासिन की तरफ एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया । यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया तो व्...