बांदा, जुलाई 3 -- Banda News: अतर्रा। बीते दिनों कस्बे से अलग-अलग जगह से बाइक चोरी करने वाले युवक को अतर्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कस्बा अतर्रा के बदौसा रोड में बीमा एजेंट के मकान में रह रहे राधेश्याम पुत्र छोटे लाल की बीते 30 जून की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। इसको लेकर गुरूवार को मुकदमा दर्ज कराया थाl प्रभारी निरीक्षक राकेश तिवारी ने सीसीटीवी से पहचान कर गुरूवार रात में ही संजय नगर कस्बा अतर्रा से आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया। चोरी की गई मोटरसाइकिल के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने ही मोटरसाइकिल चोरी की थी जिसे वह अपने घर में ले जाकर उसको खोलकर रखा है। पुलिस ने मौके पर पार्ट्स सहित मोटरसाइकिल खोलने के उपकरण आदि बरामद हुए। इसके पूर्व उसके द्वारा कस्...