बांदा, अगस्त 7 -- Banda News: बांदा। थाना तिन्दवारी पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों को तमंचा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास चोरी की बाइक के साथ अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है। उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि छह अगस्त की शाम को थाना गिरवां क्षेत्र के रहने वाले रामपाल ने सूचना दी गई कि बबेरु तिराहा तिंदवारी से अज्ञात चोरों द्वारा उनकी बाइक चोरी कर ली गई । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीमों का गठन किया। गुरूवार रात चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति एक मोटरसाइकिल से बबेरु से तिंदवारी आते दिखाई दिए । पुलिस ने बलवीर उर्फ बल्ली पुत्र कलुआ निवासी ग्राम पिपरगवां व संदीप उर्फ धुनगी पुत्र गुलाब निवासी ग्राम पिपरगवां को रोककर पूछताछ करने की कोशिश की तो दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे जिसे पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर आवश्यक...