बांदा, अगस्त 25 -- Banda News: नरैनी। अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक आनियंत्रित होकर गिर जाने से पिता पुत्री घायल हो गए। दोनो को रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। कालिंजर निवासी 38वर्षीय मनोज सोनी पुत्र बाबूलाल सोनी मंगलवार को अपनी 5 वर्षीय पुत्री तनवी को बाइक में बैठाकर नरैनी बाजार सामान की खरीददारी करने आ रहा था।तभी आरा मशीन के पास अचानक सड़क पर अन्ना मवेशी आ गए। मवेशियो को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जिससे दोनो लोग घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद मनोज को रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...