बांदा, सितम्बर 8 -- Banda News: बांदा। कैपर को बचाने में बाइक आनियंत्रित होकर खंती में गिर पड़ी। जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव निवासी 28वर्षीय नीरज पुत्र राजू सिंह सोमवार की शाम अपने 26वर्षीय साथी सूरज पुत्र मुन्ना के साथ बाइक में बैठकर गांव जा रहे थे। तभी ककनारे बाबा के पास सामने से आ रही कैपर को बचाने में बाइक आनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। जिससे दोनो लोग घायल हो गए। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...