Banda News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
बांदा, जुलाई 9 -- Banda News: बांदा। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। बिसंडा कस्बे के बबेरू रोड स्थित लक्ष्मी पैलेस में मजदूरी करके 45 वर्षीय चुनवाद पुत्र बाबूलाल श्याम शाम को बजे अपने घर अमवा जा रहा था। इसी दौरान आ रहे बाइक सवार संजय पुत्र चुनवाद निवासी नगला पुरवा बाघा अपने साथी सभाजीत पुत्र चुन्ना हीरापुर पन्ना मध्य प्रदेश निवासी दोनों संजय की ससुराल बचोंडाजा रहे थे। इस दौरान साइकिल सवार को टक्कर मार दी। बिसंडा पुलिस सीएससी बिसंडा लाई जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.