Banda News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत
बांदा, सितम्बर 1 -- Banda News: पैलानी। घर के बाहर घूम रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पैलानी कस्बा निवासी 35 वर्षीय इम्तियाज अली पुत्र मुजफ्फर अली सोमवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर हल रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक बाहर रहकर मजदूरी करता था । वह दो भाइयों में बड़ा था। युवक अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटी छोड़ गया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.