Banda News: बाइकों की भिड़ंत में एक घायल ने कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम
बांदा, जुलाई 16 -- Banda News: बबेरू। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अछाह मोड़ के पास बुधवार को दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें घायल की कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवारी जनों में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अतर्रा रोड अछाह मोड़ के पास बुधवार दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक में सवार 30 वर्षीय अरविंद यादव पुत्र चंद्रपाल निवासी ओरा ममसी थाना बिसंडा, 34 वर्षीय अनिल यादव पुत्र दुर्विजय यादव निवासी तिंदवारी रोड कस्बा बबेरू, दूसरी बाइक में सवार 19 वर्षीय जगत पुत्र माता प्रसाद, 20 वर्षीय अमन पुत्र रमाशंकर निवासी दोनों निलाथू थाना बिसंडा यह चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Banda News: बाइकों की भिड़ंत में एक ने दम तोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.