बांदा, अक्टूबर 31 -- बांदा में भू विवाद को लेकर पिता की हत्या Banda News: बांदा में भू विवाद को लेकर बेटे ने 70 वर्षीय पिता को हंसिये से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बांधापुरवा निवासी 70 वर्षीय किसान मोतीलाल यादव का शुक्रवार शाम करीब सात बजे 35 वर्षीय बेटे नीलम यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान नीलम ने हंसिया उठाया और पिता के सिर पर एक के बाद एक कई प्रहार कर दिए। गंभीर रूप से घायल मोतीलाल को परिजन आनन-फानन मेडिकल कॉलेज बांदा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ सौरभ सिंह के मुताबिक आरोपी बेटे का अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी विवाद के चलते वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। वारदात के बाद शव को ...