बांदा, नवम्बर 5 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। तिंदवारा गांव में पेड़ों के अवैध कटान की सूचना पर दबिश देने गई वन विभाग के प्रवर्तन दल पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोप है कि चार वन दरोगा व दो वन रक्षकों को दौड़ाकर पीटा गया। एक वन रक्षक के नाक में चोट लगने से वह घायल हो गया। मेडिकल पुलिस चौकी के पहुंचने पर हमलावर भाग गए। मौके पर एक ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। वन दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार देर रात दो लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सचल दल प्रभारी राम प्रताप ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: घर में घुसकर किया हमला, चार घायल बताया कि बुधवार को दोपहर जानकारी मिली की तिंदवारा के कुबेर पुरवा में कुछ वन माफिया अवैध ढंग से पेड़ कटवा रहे हैं। प्रवर्तन दल प्रभारी रामप्रताप की अगुवाई...