Banda News: बांदा मिनी ओलंपिक का आगाज, खिलाड़ी हुए सम्मानित
बांदा, अगस्त 29 -- Banda News: बांदा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बांदा मिनी ओलंपिक का शनिवार को शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी अमित आसेरी व एसडीएम अंकित वर्मा ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने हॉकी मैदान, बैडमिंटन कोर्ट और शूटिंग रेंज का उद्घाटन करते हुए मिनी ओलंपिक के शुभारंभ की घोषणा की। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, ईमानदारी और स्वस्थ जीवनशैली का आधार हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों को खेल भावना, अनुशासन, ईमानदारी, खेल की गरिमा बनाए रखने, नशा मुक्ति अपनाने तथा स्वस्थ जीवन जीने की शपथ दिलाई गई। आयोजन के दौरान उप जिला क्रीड़ाधिकारी कल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.