Banda News: बांदा के मोतियारी में पकड़ी असलहा फैक्ट्री, दो शातिर धरे
बांदा, अगस्त 25 -- Banda News: बांदा। नरैनी थाने की पुलिस ने सोमवार की रात मोतियारी गांव के बाहर एक अधबने खंडहरनुमा मकान में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री में छापेमारी की। मौके पर चार लोग असलहे बनाते हुए मिले, जिनमें दो को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दो लोग पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस को मौके पर भारी मात्रा में बने व अधबने असलहे मिले हैं। पता चला कि असलहा बनाने और बेचने का नेटवर्क बांदा ही नहीं आसपास के कई जनपदों व एमपी तक फैला है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए असलहे व उपकरण अपने कब्जे में ले लिया। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ नरैनी के मोतियारी गांव में असलहा बनाने की फैक्ट्री कई सालों से चल रही है और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.