बांदा, अक्टूबर 22 -- Banda News: बांदा। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में एक अत्याधुनिक छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है। इससे सिर्फ स्थानीय छात्रों बल्कि देश के कोने कोने से यहां आने वाले शोधार्थियों को रहने की बेहतर सुविधा मिलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस 200 कमरों वाले भव्य छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए योगी सरकार ने 19.73 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...