Banda News: बांदा का नाम बामदेव नगर किए जाने की उठी मांग
बांदा, जुलाई 21 -- Banda News: बांदा। एक बार फिर से जनपद का नाम बदलने की मांग तेज हो गई है। जिला अधिवक्ता संघ ने बांदा जिले का नाम बदलकर ऋषि बामदेव के नाम से बामदेव नगर करने की मांग की है। इसको लेकर बार संघ अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं के साथ मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा है। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र में आने वाला जिला-बांदा बेहद प्राचीन शहर है। आज यह हमारे गौरवशाली चित्रकूट मण्डल का भी मुख्यालय है। पूरे संसार में बांदा जिला अपने गौरवमयी इतिहास के लिये विख्यात है। यहां कालिंजर के नाम से जाने वाला ऐतिहासिक किला है, जो नेशनल हैरिटेज है, यहां पर प्रसिद्ध नीलकण्ठ का मन्दिर है। मान्यता है कि भगवान शिव स्वयं यहां पर विराजमान थे。 यह भी पढ़ें- बांदा का नाम बामदेव नगर करने की उठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.