बांदा, अगस्त 21 -- Banda News: पैलानी। बांदा-कानपुर राजमार्ग पर शहर के बाहर मवई व जमालपुर गांव में जानवरों का झुंड वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनता है। वहीं पपरेंदा कस्बा के आसपास एक सैकड़ा से ज्यादा गोवंशों का डेरा शाम होते ही नजर आया। शाम के समय कानपुर से बांदा आने वाले वाहनों की भरमार रहती है। साथ ही जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज से रेफर होने वाले मरीजों को लेकर एंबुलेंस भी कानपुर जाती हैं। जानवरों के बीच सड़क में घूमने से एंबुंलेस फंस जाती हैं और मरीजों की सांसे कानपुर पहुंचने से पहले टूट जाती हैं। पपरेंदा निवासी सुशील ने बताया कि बारिश के मौसम में तीन माह यहां आवारा पशु रहते हैं, कोई हटाने वाला नहीं है। यह भी पढ़ें- Banda News: बांदा-बबेरू-राजापुर हाईवे: पल्हरी गांव में हाईवे पर गोवंशों का झुंड, राह कठिन यह भी पढ़ें- Banda News: ...