बांदा, अक्टूबर 24 -- Banda News: बांदा। रोडवेज डिपो बांदा में कानपुर डिपो की बस से डीजल निकालने के आरोप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति बस की टंकी में 15 लीटर की कट्टी लगाए जाने को लेकर दूसरे व्यक्ति पर तेल चोरी का आरोप लगाते हुए दोनों के बीच तीखी बहस हो रही है। अधिकारियों के पास मामला संज्ञान में आने पर जांच शुरू हो गई है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बस चालक योगेंद्र कुमार ने आरोपी जन्म बहादुर के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। यह वायरल वीडियो गुरुवार रात लगभग 8 बजे का बताया जा रहा है। एक मिनट 38 सेकेंड के वायरल वीडियो में एक व्यक्ति बस की टंकी में लगी कट्टी को लेकर दूसरे व्यक्ति से सवाल करता नजर आ रहा है। वह कहता है कि बस का एवरेज नहीं आ रहा था, इसलिए वह इसकी जांच ...