Banda News: बस से उतरे सेवानिवृत्त शिक्षक को ट्रक ने कुचला, मौत
बांदा, अगस्त 2 -- Banda News: बांदा। रोडवेज बस से उतरे सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौत की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अनौसा निवासी अजय ने बताया 70 वर्षीय चाचा रामआसरे पुत्र बल्दू सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक थे। वह रोडवेज बस में बैठकर मामा को देखने माटा गांव जा रहे थे। वह जसईपुर के पास जैसे ही रोडवेज बस से नीचे उतरे तभी फतेहपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.