बांदा, नवम्बर 5 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र में बुधवार को लापता किशोर का शव केन नदी में उतराता पाया गया था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत होने की पुष्टि की गई। परिजनो ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की मांग को लेकर गुरुवार सुबह करीब दस बजे बलखंडी नाका पुलिस चौकी के सामने शव रखकर जाम लगा दिया और जम कर हंगामा किया। जाम करीब एक घंटा तक लगा रहा। चौकी प्रभारी ने लिखित आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। कोतवाल बलराम सिंह शव उठाकर हटाया। शहर के नोनिया मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय अनुज पुत्र स्वर्गीय राकेश चौहान लापता हो गया था। यह भी पढ़ें- Banda News: बलखंडी नाका चौकी के सामने शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम, हंगामा परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। बुधवार को उस...