Banda News: बरकतपुर नाला उफनाया, जोखिम ले रहे ग्रामीण
बांदा, अगस्त 28 -- Banda News: बदौसा। नरैनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बदौसा के मजरा बरकतपुर अंश और काजीपुर के नाले पर पुल नहीं होने से बरसात के दिनों में ग्रामीणों की परेशानी गंभीर रूप ले लेती है।
गंभीर समस्याएँ ग्रामीणों के अनुसार यह नाला चित्रकूट के रसिन क्षेत्र से निकलता है और इसमें रसिन बांध की नहर का पानी भी आता है। पानी बढ़ने के बाद दोनों गांवों का संपर्क मार्ग प्रभावित हो जाता है और ग्रामीणों को मजबूरी में जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ता है। सप्ताह भर से आवागमन प्रभावित होने के चलते ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और बुजुर्गों को जरूरी काम से बाहर ले जाने में परेशानी हो रही है। कई बार ग्रामीण साइकिल और अन्य सामान को पानी के बीच से निकालकर नाला पार करते दिखाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.