बांदा, अगस्त 5 -- Banda News: बबेरू। मानसून सत्र में बबेरू विधानसभा से सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराना है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र बबेरू के बबेरू कस्बे में जाम की समस्या सभी जनमानस के लिए विकराल समस्या है कई कई घंटों जाम लगा रहता है। कई बार घंटो एम्बुलेंस भी जाम में फंसी रही जिससे मरीज की जान भी जा चुकी है, हालांकि प्रशासन द्वारा बबेरू कस्बे के पांच रोडो के चौराहे का सुंदरीकरण करने के नाम पर कस्बा निवासी व्यापारियों को बेघर कर क्रूर कार्यवाही की जा रही है। बबेरू चौराहे का सुंदरीकरण करने के बाद भी जाम की समस्या से निजात नही दिलाई जा सकती है। जाम की समस्या का समाधान बबेरू कस्बे के चारो ओर रिंग रोड बाईपास का निर्माण कराए जाने से ही होगा। सदन में विधानसभा अध्यक्ष व सरकार से पुरजोर मांग है कि बबेरू में भीषण जाम की...