Banda News: बच्चों के विवाद में महिला को पीटा
बांदा, सितम्बर 22 -- Banda News: बांदा। जसपुरा थाने के झंझरी पुरवा गांव निवासी महिला बिंदी पत्नी स्व.रामपाल यादव ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि 20 सितंबर को शाम आठ बजे दरवाजे में घर-परिवार के बच्चे खेलते समय आपस में विवाद कर रहे थे। वह उन्हें समझाने पहुंची तभी पड़ोसी बउउवन पुत्र सीराताम ने उसे जमकर पीटा। वह रोड में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जसपुरा सीएचसी से बांदा रेफर कर दिया। महिला ने कहा कि बउउन अभी भी फोन से जानमाल की धमकी दे रहा है। इससे वह बुरी तरह भयभीत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.