Banda News: बंद गुमटी में लगी आग, सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी
बांदा, अक्टूबर 4 -- Banda News: बबेरू। कस्बे में कमासिन रोड पर पेट्रोल पंप के बगल रविवार दोपहर बिजली शार्ट-सर्किट से बंद गुमटी में आग लग गई। कुछ देर बाद दुकान के अंदर रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की मदद से स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से गुमटी में रखा सामान जल गया। मरका थाने के समसदीपुर निवासी संतोष पटेल पुत्र शिवगोपाल कमासिन रोड पेट्रोल पंप के पास चाय-नाश्ता की गुमटी खोले है। बताते हैं रविवार को दोपहर वह दुकान बंद कर मोहल्ले में ही किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने चला गया। इसी बीच करीब 12 बजे गुमटी में बिजली शार्ट-सर्किट से आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पेट्रोल पंप के समीप आग होने के कारण लोगों में दहशत का माहौल बन गया। इसी बीच गुमटी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.