Banda News: फोन हैक कर 1.22 लाख की ठगी का आरोप
बांदा, अक्टूबर 14 -- Banda News: बांदा। साइबर ठगों ने फोन हैक कर किसान के खाते से 1.22 लाख रुपये की ठगी कर ली। बबेरू निवासी गणेश प्रसाद ने ठगी की जानकारी होने पर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि उनके एसबीआई खाते से 11 व 12 अक्टूबर को यूपीआई के जरिए तीन बार में रकम निकाली गई है। उन्होंने किसी को ओटीपी व पिन नहीं बताया न ही कोई लिंक खोला। शक है कि फोन में मौजूद एक टीवी ऐप रील के जरिए फेसबुक में इंस्टाल हो गया था। उसी के जरिए फोन का दुरुपयोग किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.