बांदा, अक्टूबर 11 -- Banda News: बांदा। शहर के छाबी तालाब मोहल्ले में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को जन आरोग्य मेले की पड़ताल की गई। दोपहर करीब 12 बजे मौके पर पांच-छह मरीज इलाज के लिए बैठे मिले। चिकित्साधिकारी डॉ.उपासना खरे की कुर्सी खाली थी। फार्मासिस्ट रामप्रसाद त्यागी मरीजों की नब्ज देखकर दवाएं लिखते मिले। उन्होंने बताया कि आज 38 मरीजों की ओपीडी हुई है। ज्यादातर मौसमी बुखार, त्वचा रोग से संबंधित मरीज आए थे। अस्पताल में फार्मासस्ट प्रशांत रैकवार, सीटी राहुल प्रजापति, सपोर्ट स्टाफ संगीता लखेरा भी मौजूद मिलीं। कुछ मरीजों ने बताया कि बुखार-जुकाम की शिकायत थी। इलाज कराने के बाद दवाएं ली हैं। यह भी पढ़ें- Banda News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंधन कलां: मेले में सिर्फ 16 मरीज आए यह भी पढ़ें- Banda News: प्राथमिक स्वास्थ्य क...