बांदा, जुलाई 23 -- Banda News: बदौसा। फाइलेरिया जान लेवा बीमारी है । स्वास्थ्य विभाग फाईलेरिया से बचाव के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर बदौसा में प्रभावित मरीजो को किट वितरण कर बीमारी से सजग रहने और फाइलेरिया लक्षण दिखाई पड़ने पर तत्काल जांच कराए। बदौसा स्थित अरोग्य मंदिर में फाइलेरिया मरीजों को जागरूक करते हुए सीएचओ पीएसपी सदस्य नीलम सिंह ने बताया कि एमएमडीपी किट का नियमित इस्तेमाल और एक्सरसाइज कर हाथीपांव के मरीज अपने प्रभावित अंगों के सूजन को कम कर सकते है। कहा कि इसके लिए प्रभावित मरीजो को स्वयं जागरूक होना होगा, तभी फाईलेरिया जैसी घातक बीमारी से बचा जा सकता है। सीएचओ पीएसपी सदस्य सदस्य स्वास्थ्य सखी शाहीना बानो ने बताया कि हाथी पाव एक ऐसी बीमारी है, जिसका समय से इलाज न मिला तो मरीज दिव्यांग हो सकते है। इस बीमारी से बचाव के लिए सरकार साल म...