Banda News: फसल डूबने की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विधायक
बांदा, अक्टूबर 15 -- Banda News: कमासिन, बांदा। स्थानीय कस्बे के पश्चिम थोक में मरका रोड तक लगभग 1000 बीघा कृषि भूमि में जलभराव की गंभीर समस्या से किसान परेशान हैं। किसानों की परेशानी को देखते हुए विधायक विशंभर यादव ने उनकी आवाज़ को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया। साथ ही अधिशाषी अभियंता अवर अभियंता सहायक अभियंता सहित केन कैनाल के अधिकारियों को बुलाकर किसानो की समस्याएं को देखा। अधिकारियों को मौके पर ले जाकर जलभराव की स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण कराया गया व सभी किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान छेदीलाल गुप्ता अखिलेश पाल अमित यादव अभिषेक बर्मा ब्रजेन्द्र पाल मुखिया यादव कमल पाल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: किसानों की डूबी धान की फसल बचाने को दिन-रात धरना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.