Banda News: फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में विभागीय अधिकारियों की भूमिका संदेह में
बांदा, अक्टूबर 28 -- Banda News: बांदा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में सामग्री आपूर्ति और कार्यक्रम आयोजन करने वाली फर्म 'मेसर्स मुकेश कारपोरेशन' के अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा दो अनुभव प्रमाण पत्र कंपनी द्वारा जारी किए गए थे। शासन द्वारा कराई गई जांच में समाज कल्याण अधिकारी ने एक प्रमाण पत्र को सही व दूसरे को फर्जी करार दिया है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर यह फर्जी प्रमाण पत्र किसने जारी कर दिया। जिसको लेकर समाज कल्याण अधिकारी व उनके अधीनस्थ कर्मचारियों की भूमिका सवालों के घेरे में है। यह शक इसलिए और गहरा जाता है कि क्योकि अगर किसी ने फर्जी प्रमाण पत्र समाज कल्याण अधिकारी के नाम से जारी कर दिया है तो इस पर विभाग ने अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की? जिला समाज कल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.