Banda News: फर्जी ट्रस्ट बनाकर मंदिर की जमीन हड़पने का आरोप
बांदा, अगस्त 10 -- Banda News: बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की भूमि को फर्जी ट्रस्ट बनाकर हड़पने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। मंदिर के पैतृक पुजारी परिवार ने जिलाधिकारी से इसकी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता पुष्पा देवी, निवासी दूल्हा थोक, गांधी नगर, बिसंडा ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने मिलीभगत कर उनके पैतृक मंदिर की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की है। परिवार को जानकारी दिए बिना लेखपाल की कथित मिलीभगत से मंदिर से संबंधित गाटा संख्या में एक ट्रस्ट का पंजीकरण कराया गया है। आरोप है कि इसी ट्रस्ट के माध्यम से मंदिर की संपत्ति को हड़पने या बेचने की साजिश रची जा रही है। जिलाधिकारी ने शिकायत पर मामले पर जांच के निर्देश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.