बांदा, अक्टूबर 22 -- Banda News: पुनाहुर (बांदा)। बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बे में बीते 20 अक्टूबर की देर रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित व्यापारी ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। कहा कि अभी एक आरोपी ही पकड़ा गया है, जबकि फरार तीन आरोपी उसे जान से मारने को लगातार धमका रहे हैं। पीड़ित व्यापारी कुलदीप शिवहरे ने एसपी से बताया कि ओरन नगर पंचायत अध्यक्ष के लड़कों और भतीजों ने अवैध असलहे से उन पर फायर कर दिया था। गनीमत रही कि गोली मिस हो गई, जिससे उनकी जान बच गई। मामले में पुलिस ने फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी नीरज उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन अन्य तीन नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद से फरार आरोपी और उनके परिजन अपने ल...